राहुल भट्ट हत्या: एलजी सिन्हा बोले- एसआईटी कर रही जांच, प्रशासन को कहीं भी बल प्रयोग नहीं करने के दिए निर्देश
जम्मू कश्मीर में सरकारी दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राहुल भट की हत्या एक निशाने पर है।
नई दिल्ली, 15 मई: जम्मू कश्मीर में सरकारी दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राहुल भट की हत्या एक निशाने पर है। उन्होंने कहा कि एसआईटी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही कश्मीरी प्रवासी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग की भी जांच की जा रही है। एलजी सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को कहीं भी बल प्रयोग नहीं करने के दिए निर्देश दिए गए हैं। इस बीच दौ आतंकी भी मारे गए हैं।
Recommended Video

वहीं, कश्मीरी पंडितों और घाटी में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा को लेकर बीजेपी जम्मू-कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि जिस तरह से कश्मीरी पंडितों को पाकिस्तानी आतंकवादी निशाना बनाते हैं, उस पर हमने एलजी सिन्हा से चर्चा की। कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। एलजी ने कहा कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नोडल सेल बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications