राहुल बोले पीएम मोदी भारत के दौरे पर हैं पंजाब भी चले जाए किसानों का हाल जानने
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की यात्रा के बाद आज लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों को मौसम की मार में अकेला छोड़ दिया और उनकी मदद नहीं कर रही है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो इस समय भारत दौरे पर हैं हो सके तो पंजाब चले जाए और किसानों की दुर्दशा को देख आये। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को किसानों की सुध लेने का समय नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की मंडियों में किसानों का अनाज खराब हो रहा है। मंडियों में किसानों का अनाज बिक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों का अनाज मंडी से उठाया जाए।
वहीं हरसिमरत कौर ने राहुल गांधी के बयान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी विदेश में छुट्टी मना रहे थे तो सरकार काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि राहुल को ड्रामा करना है तो अमेठी में जाए पंजाब में नहीं।












Click it and Unblock the Notifications