राहुल का मोदी पर हमला, कहा सूट-बूट पहनकर दिन में आते हैं सबसे बड़े चोर
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लैंड बिल को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा है। राहुल ने बिना पीएम मोदी का नाम लिए ही उनके सूट-बूट पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि सबसे बड़े चोर सूट-बूट पहन कर दिन में आते हैं।

राहुल ने कहा कि जिस बिल को बनाने में हमें 2 साल लगे, इस सरकार ने 1 महीने में ही उस बिल की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस बिल से किसान मजदूरों से उनकी जमीन छीन रही है। उन्होंने कहा कि पहले इस बात का आकलन होना चाहिए कि आखिर जमीन लेने से किसे फायदा या नुकसान हो रहा है।
राहुल ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मैं सोचता था चोर रात को 12 बजे रात को आता है छिपकर आता है। लेकिन अब मुझे पता लगा सबसे बड़े चोर दिन में आते हैं और सूट पहनकर आते हैं। राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम किसानों के खिलाफ बन रहे इस कानून को लोकसभा में नहीं रोक पाए तो सड़कों पर उतर कर रोकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications