राघवजीभाई पटेल: जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। राघवजीभाई पटेल को जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। राघवजीभाई पटेल का 1 जून 1958 जामनगर जिले धरोल में हुआ था। राघवजीभाई पटेल सितंबर 2017 में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले राघवजी को 2015 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत का श्रेय दिया गया था जब पाटीदार आंदोलन के नेताओं ने कांग्रेस को समर्थन दिया था।

myneta.in के मुताबिक उनके पास बीए एलएलबी की डिग्री है। उनके दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का नाम कंताबेन है। 1990 में राघवजी पहली बार गुजरात विधानसभा के लिए चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications