राफेल एक गेम चेंजर जिसे हम सब चाहते हैं: एयर चीफ

Recommended Video

      Rafale के समर्थन में IAF Chief BS Dhanoa, कहा Air Force के लिए ये बड़ी जरूरत | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। एनडीए सरकार जिस तरह से राफेल सौदे पर विपक्ष के हमलों को झेल रही थी, उससे सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें राहत की सांस दी। इस बीच केंद्र सरकार को बुधवार को वायुसेना के प्रमुख बी एस धनोआ से समर्थन मिला है। जिनका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए।

      राफेल एक गेम चेंजर है जिसे हम सब चाहते हैं: एयर चीफ

      भारत-रूस की वायुसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास के समापन समारोह में भाग लेने जोधपुर आए धनोआ ने कहा कि राफेल को लेकर देश में चल रही राजनीति के बारे में मेरा कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। क्योंकि सेना ने बोफोर्स तोप घोटाला में पहले भी बहुत कुछ खोया है।

      मैं इसके तकनीकी पहलू को लेकर देश को आश्वस्त कर चुका हूं और अभी कह रहा हूं कि यह बेहतरीन फाइटर जेट है और हमें इसकी बेहद आवश्यकता है। धनोआ ने स्वीकार किया कि राफेल सौदे के तरीके को लेकर राजनीति अवश्य हो रही है, लेकिन किसी ने भी इसकी क्षमता को लेकर सवाल नहीं उठाया है।

      धनोआ ने कहा, 'किसने कहा कि हमें राफेल की जरुरत नहीं है? सरकार ने कहा कि हमें राफेल की जरुरत है, हम कह रहे हैं कि हमें राफेल की जरुरत है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अच्छा निर्णय सुनाया है। राफेल एक गेम चेंजर है।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+