राफेल डील पर राहुल गांधी की ट्वीट- टैक्‍स पेयर्स मि. 56 के दोस्‍त के ज्‍वॉइंट वेंचर को चुकाएंगे 1 लाख करोड़

टैक्‍स पेयर्स मि. 56 के दोस्‍त के ज्‍वॉइंट वेंचर को चुकाएंगे 1 लाख करोड़

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राफेल डील का मुद्दा उठाकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'अगले 50 सालों में इंडियन टैक्‍स पेयर्स मिस्‍टर 56 (मोदी) के दोस्‍त के ज्‍वॉइंट वेंचर को 36 राफेल लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए 100,000 करोड़ रुपए चुकाएंगे।'

Rafale deal Taxpayers will pay Rs 1 lakh crore says Rahul Gandhi

राहुल गांधी आगे लिखते हैं- 'रक्षा मंत्री अब एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगी और इन तथ्‍यों का खंडन करेंगी...हमेशा की तरह... लेकिन सच इस प्रेजेंटेशन में छिपा है, जो मैं संलग्‍न कर रहा हूं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक निजी कंपनी से जुड़े दस्‍तावेज शेयर किए हैं।

राहुल गांधी इससे पहले भी राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '2014 से अब तक भारत ने चार रक्षामंत्री देखे। अब हमें पता चला कि ऐसा क्यों हुआ, इसने प्रधानमंत्री को मौका दिया कि वह फ्रांस के साथ निजी तौर पर राफेल की खरीद को लेकर समझौता कर सकें। भारत के चार 'राफेल मंत्री' रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी को नहीं पता कि फ्रांस में क्या हुआ? ये सिर्फ पीएम मोदी ही जानते हैं। लेकिन वो बोलेंगे नहीं।'

राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में भी मुद्दा उठाया था। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें नासमझ करार दिया। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की समझ नहीं है। वह गैर जिम्मेदार व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में फ्रांस के राष्ट्रपति को खींचना दुर्भाग्यपूर्ण है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गांधी परिवार के एक सदस्य ने झूठ का सहारा लिया है। इस परिवार को ऐसी भीड़ ने घेरा हुआ है, जिसके पास झूठ बोलने के सिवाय दूसरा विकल्प नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+