Radhika Yadav Case: न ऑनर किलिंग और न ही पैसों का विवाद, पुलिस को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

Radhika Yadav Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में पिता दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है। दीपक ने अपनी बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी पिता ने दावा किया है कि राधिका की टेनिस एकेडमी चलाने और वीडियो बनाने की वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। गांव के लोग मजाक उड़ाते थे। इसलिए उसने गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पैसों के लिए ताने देने वाली बात सही नहीं है। खुद आरोपी हर महीने रेंटल कारोबार से लाखों रुपये कमा रहा था।

राधिका यादव हत्याकांड में एक युवक इमानुल का भी नाम आया है, लेकिन परिवार ने कहा कि प्रेम संबंध और इंटरकास्ट मैरिज जैसी कोई बात नहीं थी। यह भी पता चला है कि राधिका की टेनिस एकेडमी नहीं थी, लेकिन वह अलग-अलग जगहों पर जाकर ट्रेनिंग देती थी। राधिका की स्पोर्ट्स ट्रेनिंग पर खुद उसके पिता ने 1.5 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए थे।

Radhika Yadav Case

Radhika Yadav Case: पुलिस को चाहिए इन सवालों के जवाब

⦁ जांच में अब तक राधिका की मां और भाई से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। हत्याकांड के वक्त घर में कौन लोग मौजूद थे और गोली चलने के बावजूद राधिका की मां कमरे से बाहर क्यों नहीं निकली थीं?

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav Case: 'किसके साथ लव मैरिज करना चाहती थी राधिका? पड़ोसी ने खोला केस का एक-एक धागा

⦁ राधिका के चाचा कुलदीप यादव और उनके बेटे ने ही पुलिस को हत्याकांड की सूचना दी थी, जो उस वक्त घर के निचले हिस्से में थे। राधिका की मां इस दौरान क्या कर रही थीं और उनकी अपने पति से कोई बातचीत हुई थी या नहीं।

⦁ पुलिस को दीपक यादव और राधिका की मां से इस सवाल का जवाब भी लेना है कि हत्या से ठीक पहले क्या दीपक और राधिका के बीच में कोई बहस हुई थी। पिछले कुछ दिनों में बाप-बेटी के रिश्ते में कोई तनाव था, जो दीपक ने अपनी ही बेटी के सीने में गोलियां उतार दीं।

⦁ हत्या का मकसद अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार ऑनर किलिंग की आशंका से इनकार कर रहा है। टेनिस एकेडमी वाला एंगल भी नहीं बचा है। आखिर पिता और बेटी के संबंधों में किस बात को लेकर तनाव इतना बढ़ गया था कि बात हत्या तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav Case: पुलिस ने राधिका यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा, उलझने लगी मर्डर की गुत्थी!

⦁ राधिका का एक चैट सामने आया है जिसमें उसने दुबई या ऑस्ट्रेलिया में बसने की ख्वाहिश जताई थी। अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि क्या पारिवारिक तनाव की वजह से उसने यह फैसला किया था और वह अपने घर-परिवार से दूर रहकर जीना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+