Radhika Yadav की दोस्त के आरोपों पर भाई ने दिया जवाब, बंधक बनाने से लेकर लव जिहाद के दावों पर रखा पक्ष

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका राजपूत ने एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर धमाकेदार खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने दावा किया है कि पूरी प्लानिंग के तहत यह हत्या की गई है। उसके ऊपर कई तरह की बंदिशें लगाई गई थीं और वह सब कुछ छोड़कर विदेश बसना चाहती थी। परिवार की बंदिशों की वजह से वह काफी तनाव में रहती थी। इन आरोपों पर राधिका के भाई रोहित यादव ने पक्ष रखा है।

रोहित यादव ने कहा कि परिवार की बंदिशों वाली बात बिल्कुल गलत है। वह हमारे सहयोग से ही टेनिस खेलने के लिए देश-विदेश जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस गांव में ज्यादातर लोग काफी संपन्न हैं और बहुत से परिवारों की बेटियां और बहुएं काम करती हैं। पैसे के लिए ताने देने के दावों में सच्चाई नहीं है।

Radhika Yadav Murder Case

Radhika Yadav Case: भाई ने दोस्त के आरोपों को नकारा

राधिका के चचेरे भाई रोहित यादव ने कहा कि बंदिश वाली बात गलत है। दीपक यादव जी ही उसे देश-विदेश में टेनिस खेलने के लिए भेजते थे। जब सरकार की तरफ से पैसे नहीं मिल रहे हों, तो सारा खर्च कौन उठा रहा था? इस गांव में हर घर से बेटियां स्पोर्ट्स खेल रही हैं, बहुएं डॉक्टर हैं, इंजीनियर हैं, टीचर हैं। यहां किसी को उसके खेलने से क्या आपत्ति होगी?

यह भी पढ़ें: राधिका यादव को मारने के पीछे हुई थी पूरी प्लानिंग, 3 दिन पहले ही पिस्टल लेकर आए थे दीपक यादव

परिवार से परेशान होने के दावे पर दी सफाई

रोहित ने कहा, 'अब एक घटना हो गई है, तो जिसको जो मन है बोलने लगा है। परिवार से परेशान थी, ये बात किसी को पता नहीं चली लेकिन बाहर के लोगों को पता चल गई है। परिवार के साथ ही रह रही थी, माता-पिता के सहयोग से ही सब कर रही थी। अगर विदेश जाने की कोई बात थी, तो हो सकता है कि करियर के लिए होगी।'

लव जिहाद के दावों पर भी दिया जवाब

लव जिहाद और प्रेम प्रसंग के दावे पर राधिका के भाई ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। अब ऐसी कोई बात थी भी तो शायद दीपक जी या राधिका की मां को पता होगी, लेकिन गांव-समाज में तो कोई चर्चा नहीं थी। जहां तक गांव के लोगों के ताने देने की बात की जा रही है, तो ऐसा कोई माहौल हमारे गांव का नहीं है। हमारा गांव काफी संपन्न है और खुद दीपक जी का परिवार बहुत संपन्न है। अब एक घटना हो गई है और लोग अपने-अपने दावे करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने राधिका यादव को लेकर किया खुलासा, राधिका मर्डर केस और उलझा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+