एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा-जब पहली बार आया था पीरियड तो मां ने दी थी पार्टी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी अगली फइल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म सेनेटरी पैड के इस्तेमाल पर आधारित है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे ने अपने पहले पीरियड को लेकर खुलकर बातें की। उन्होंने अपना एक्पीरियंस शेयर करते हुए कहा कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स आया था तो उनके घर में जश्न मनाया गया। उनकी मां ने उनके पहले पीरियड पर घर में पार्टी रखी और उन्हें गिफ्ट के तौर पर घड़ी दी।

 Radhika Apte speak on her first period
राधिका ने प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में कहा कि जब उन्हें पहली बार पीरियड आया था तो उनके घर में जश्न मनाया गया था। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। जब उन्होंने अपने पीरियड के बारे में अपनी मां को बताया तो उनकी मां ने उन्हें बधाई दी और घड़ी गिफ्ट की। घर में पार्टी रखी गई। उन्होंने कहा कि मैं रो रही थी और मेरे घर वाले इस बात की खुशी मना रहे थे। उन्होंने अपने घर वालों के इस उत्साह की तारीफ की। आपको बता दें कि चूंकि उनके घर में माता-पिता डॉक्टर हैं इसलिए उनके घर में इन सब चीजों पर खुलकर बात की जाती है।

हालांकि समाज में लोग इन मुद्दों पर बात करने से कतराते हैं। इसी वजह से पीरियड और सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर यहां जागरुकता नहीं है। गौरतलब है कि फिल्म पैडमैन में राधिका ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है। फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है। जिन्होंने सस्ती सेनेटरी पैड का निर्माण कर महिलाओं की पीरियड को आसान और उसकी पीड़ा को कम करने की कोशिश की। फिल्म 9 फरवरी को रीलिज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+