राधिका आप्टे ने लीक हुए अपने न्यूड वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चार दिन घर में बंद रही, ड्राइवर तक ने...
मुंबई, 21 मई: एक्ट्रेस राधिका आप्टे फिल्मों में मजबूत किरदारों के लिए पहचान रखती है तो वहीं निजी जिंदगी में भी वो खुलकर अपनी बात रखती रही हैं। राधिका ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ग्रेजिया मैगजीन से बात की है। इंटरव्यू में राधिका ने अपने करियर के उस दौर के बारे में भी बात की है, जब उनकी एक न्यूड क्लिप लीक हो गई थी। राधिका ने बताया है कि कैसे उनको इस क्लिप के लीक होने के बाद मुश्किल का सामना करना पड़ा था।

सारी चीजें मुझ पर बुरा असर डाल रही थीं
राधिका ने बताया है कि उनकी 2016 में आई फिल्म 'क्लीन शेवेन' की एक क्लिप लीक हुई और ये वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं इन तस्वीरों और वीडियो में नहाते हुई नजर आ रही थीं। राधिका का कहना है कि इस वीडियो के बाद उनको बहुत ट्रोल किया गया और बहुत भद्दे कमेंट किए गए। ये मेरे लिए वो मानसिक तौर पर मुश्किल वक्त था, सारी चीजें मुझ पर बुरा असर डाल रही थीं।

चार दिन घर में बंद रही
मैंने खुद को घर में कैद कर लिया था। चार दिन तक तो मैं बिल्कुल घर से नहीं निकली थी। मेरा ड्राइवर, मेरा वॉचमैन, मेरे स्टाइलिस्ट का ड्राइवर मुझे उन तस्वीरों से पहचान रहे थे। इसके चलते मैं बाहर नहीं निकल पा रही थी।

पार्च्ड के न्यूड सीन पर भी बोलीं
राधिका आप्टे कहती हैं, वायरल हो रही कॉन्ट्रोवर्शियल तस्वीरें बिना कपड़ों के सेल्फी थीं। कोई भी समझदार इंसान उन्हें देखता तो समझ जाता कि तस्वीरों में जो लड़की थी वो मैं नहीं थी। राधिका ने कहा, न्यूड सीन देना मेरे लिए आसान नहीं था। मैं खुद अपनी बॉडी इमेज से जूझ रही थी। स्क्रीन पर न्यूड होना डरावना था लेकिन जब मैंने फिल्म 'पार्च्ड' के लिए कपड़े उतारे तो मुझे ऐसा लगा कि कुछ भी छिपाने को बाकी नहीं रह गया है। मुझे लगता है कि अब मैं ऐसे सीन कहीं भी कर सकती हूं।
Recommended Video

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं राधिका
राधिका की पहचान फिल्म इंडस्ट्री में सशक्त अभिनेत्री की है। राधिका ने 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म से करियर शुरू किया था। इसके बाद मांझी द माउंटमैन, 'पार्च्ड', रक्त चरित्र, शोर इन द सिटी, और बदलापुर जैसी फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने इन फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications