जब ट्विंकल खन्ना ने पूछा 'सत्संग या डांसबार चलाती हैं राधे मां'
मुंबई। एक के बाद एक गंभीर आरोपों में फंसती जा रहीं स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सवाल उठाया है। ट्विंकल खन्ना ने अंग्रेजी अखबार डीएनए में एक कॉलम लिखा है जिसमें राधे मां के सत्संग को कटघरे में खड़ा किया है।

ट्विंकल ने आगे लिखा है कि चाय पीते-पीते जब मैंने अपनी मां से पूछा 'क्या इस चमत्कारी महिला ने कुछ कहा'? तो मां ने जवाब दिया 'नहीं, वो कुछ नहीं बोलतीं'। यह सुनकर ट्विंकल को थोड़ा असहज महसूस हुआ लेकिन फिर उन्होंने अपनी मां से पूछा 'उन्होंने कुछ चमत्कार कर के दिखाया?
जवाब से पहले ट्विंकल की मां थोड़ी देर चुप रहीं और फिर कहा प्लीज ऐसे मुर्खता वाले सवाल पूछना बंद करो। ट्विंकल को जब लगा कि उनकी मां अब किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगी तो उन्होंने सर्च इंजन गूगल का सहारा लिया। ट्विंकल ने गूगल पर एक वीडियो देखा जिसमें राधे मां एक विशाल मंच पर बैठी हैं।
लाल रंग के ब्राइडल ड्रेस में राधं मां मुस्कुरा रहीं थीं। थोड़ी ही देर में एक भक्त आता है और राधे मां को अपनी बांहों में भर लेता है। वो उन्हें हवा में उठाता है और डांस करता है। थोड़ी देर बाद एक और भक्त आता है और वो राधे मां को फिर गोद में उठाकर डांस करते-करते स्टेज पर ले जाकर बैठा देता है।
ट्विंकल ने लिखा है कि वो वीडियो देखने के बाद एक दम गुस्से में आ गईं और अपनी मां से पूछा कि 'आप सत्संग में गई थीं या किसी डांस बार में'? ट्विंकल ने लिखा है कि यह सुनकर उनकी मां बिल्कुल सहम गई और उन्होंने कहा कि 'बेटा इस तरह की बात नहीं करते। कौन जानता है कि वो वीडियो सही है। हो सकता है किसी ने वीडियो के साथ छेड़खानी की हो। और ऐसा बोलने पर कहीं राधे मां तुम्हें श्राप ना दे दें'।












Click it and Unblock the Notifications