बात करते-करते रोने लगी राधे मां, बोलीं- मैं मर जाना चाहती थी, बेटे से मांगा था जहर

बात करते-करते रोने लगी राधे मां, बताई अपने घर गुफा और सोना होने की सच्चाई

Recommended Video

    Radhe Ma ने खोलें अपने ज़िन्दगी के कई राज़, बोलते-बोलते रो पड़ी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विवादित स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां लगतार किसी ना किसी वजह से विवादों में बनी रहती हैं। हाल में भी उनके कुछ वीडियो सामने आए जिन पर जमकर विवाद हुआ। राधे मां पर कई गंभीर आरोप भी लग चुके हैं और उन पर कई पुलिस केस भी हैं। 2015 में एक मॉडल ने राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था, तो उन पर दहेज प्रताड़ना का भी मामला है। उन्होंने न्यूज चैनल आजतक को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी महंगी लाइफ-स्टाइल को लेकर सफाई दी है। उन्होंने अपनी शादी और पति के उन्हें छोड़कर चले जाने के बारे में भी बताया है।

    Radhe maa reacts about her lifestyle and allegations

    17 साल की उम्र में हो गई थी शादी

    17 साल की उम्र में हो गई थी शादी

    राधे मां इस इंटरव्यू में कहा है कि उन पर लगातार जिस तरह के आरोप लगाए गए उससे उन्हें एक दफा तो इतना सदमा पहुंचा कि उन्होंने जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे से जहर भी मांगा ताकि अपनी जिंदगी खत्म कर लूं। राधे मां ने कहा है कि उनकी शादी 17 साल की उम्र में हो गई थी। शादी के चार साल बाद ही उनका पति दो बच्चों के साथ उन्हें छोड़कर भाग गया। इसके बाद वो एकदम ही अकेली हो गईं। वो कहती हैं कि ऐसे मुश्किल वक्त वो भगवान की भक्ति में लीन हो गईं।

    मेरे घर में ना कोई गुफा है, ना कोई और गुप्त जगह

    मेरे घर में ना कोई गुफा है, ना कोई और गुप्त जगह

    राधे मां बेहद तड़क-भड़क की जिंदगी जीती हैं। उनके पास काफी धन होने की भी बात कही जाती है। राधे मां ने इस पर कहा कि उनके घर में न तो कोई गुफा है और ना ही कोई खजाना दबा है। उन्होंने कहा कि जो जेवरात वह पहनती हैं वह उनके बेटे ने दिए हैं और वह रहती भी अपने बेटे के घर में ही हैं। अगर बेटे ने भी मुंह फेर लिया तो फिर मैं जंगल चली जाउंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास एक लाल रंग का आसन है, जिस पर मैं बैठती हूं। मेरी जिंदगी एक खुली किताब है। जो भी श्रद्धालु मेरे पास आते हैं मैं सबसे मिलती हूं।

    मेरी जिंदगी खुली किताब है

    मेरी जिंदगी खुली किताब है

    राधे मां कहती हैं कि लोग तरह-तरह की बात करते हैं लेकिन मैं फक्कड़ हूं और ऐसे ही रहूंगी क्योंकि किसी के लिए वोअपनी लाइफस्टाइल नहीं छोड़ सकती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी एक खुली किताब है, जिसमें कुछ भी छुपा हुआ नहीं है लेकिन उन्हें साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। राधे मां इंटरव्यू के दौरान रोने लगी और खुद को प्रताड़ित करने की बात कही। राधे मां ने कहा कि मेरे अंदर किसी की संपत्ति हड़पने वाली प्रवृत्ति नहीं है, जो मेरे करीब है वो ये बात जानते भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+