मीडिया के सवालों पर रोते-रोते बेहोश हो गईं राधे मां कहा, ऊपर वाला करेगा न्याय
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां एक बाद एक नये विवादों में घिरती जा रही हैं। शुक्रवार को वो पहली बार मीडिया के सामने आईं और चुप्पी तोड़ी। मीडिया द्वारा कई सवाल पूछे जाने के बाद राधे मां ने सिर्फ इतना जवाब दिया कि 'ऊपर वाला न्याय करेगा'। शुक्रवार की रात राधे मां औरंगाबाद में अपने भक्तों के बीच थीं। बार-बार सवाल करने पर राधे मां रो पड़ीं और बेहोश हो गईं।

आपको बताते चलें कि राधे मां के खिलाफ अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन उनके घर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुंबई में एक महिला ने उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। होशियारपुर में राधे मां के घर के बाहर लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications