कौन बनेगी यूपी का मुख्यमंत्री, फेसबुक पर छिड़ी जंग

varun gandhi
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी वक्त है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग अभी से छिड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब जंग का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स अपने अपने पाले के नेताओं के नाम को चमकाने में जुट गए है। इस लिस्‍ट में भारतीय जनता पार्टी के पंच चेहरे चमक रहे हैं। अगर सोशल मीडिया धुरंधरों के अपडेट्स और नेताओं के फेसबुक पेजों को आधार मानें तो भाजपा सरकार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, सांसद वरुण सिंह, कल्‍याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, बीजेपी नेता लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी, और योगी आदित्‍यनाथ शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर इन पांचों के बीच ऑनलाइन जंग जारी है। इन नेताओं के फेसबुक पेज 'हमारे भावी मुख्‍यमंत्री' जैसे कमेंट्स से भरे पड़े हैं। नेताओं के फैंस ने अलग-अलग नामों ने पेज बना रखा है। जैसे पंकज सिंह के फैंस ने पेज फॉर यूपी सीएम बना रखा है. जिसपर अब तक 4 हजार लाइक्स आ चुके है। जबकि वरुण गांधी के लिए वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड पेज बनाया गया है जिसमें वरुण गांधी के लिए जमीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरुण गांधी ने हाल ही में कहा था कि अगर वरुण यूपी के सीएम होते तो पीलीभीत को ज्‍यादा फायदा होता। जिसके बाद ये यूपी के सएम पद को लेकर बहस छिड़ गई है। जहां बीजेपी के नेताओं के बीच सीएम बन ने की होड़ लगी है तो वहीं बीजेपी ने किसी भी जानकारी होने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+