गले में खिलौना फंसने से एक्टर की दो साल की बेटी की मौत, सदमे में बॉलीवुड
नई दिल्ली। एक दुखद खबर टीवी इंडस्ट्री से है, मशहूर टीवी सीरियल 'प्यार के पापड़' (Pyaar Ke Papad) में महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले एक्टर प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की बेटी की मौत हो गई है, मौत का कारण एक खिलौना है, जिसकी वजह से आज एक्टर के घर का आंगन सूना हो गया है।

टीवी स्टार के 2 साल की बेटी की हुई दर्दनाक हादसे में मौत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्टार भारत चैनल पर आने वाले सीरियल 'प्यार के पापड़' में नंदू का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रतीश वोरा की दो साल की बेटी एक प्लास्टिक के खिलौने से खेल रही थी।

खेल में हुआ हादसा !
इस बीच खिलौने का एक टुकड़ा टूटकर उसके गले में जा फंसा, जिसकी वजह वह सांस नहीं ले पाई और बच्ची ने दम तोड़ दिया, बच्ची के मौत से एक्टर समेत उनका पूरा परिवार सदमे में हैं तो वहीं टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पिता का टूटा दिल
'टेली चक्कर' की खबर के मुताबिक एक्टर प्रतीश वोरा ने बेहद ही दुखी मन से बताया कि यह घटना कल रात घटी है, मेरी अबोध बच्ची खेलते-खेलते एक खिलौना का टुकड़ा निगल गई, जो कि उसकी मौत का कारण बना, मैं इस वक्त कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं , मैं राजकोट जा रहा हूं, अगर हो सके तो मेरी बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीजिए, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं घरवालों का सामना कैसे करूंगा।
शोक की लहर
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय प्रतीश को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे शो में भी देखा गया है, प्रतीश टीवी की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। इस खबर से 'प्यार के पापड़ के सेट' पर उनके सह कलाकार भी बेहद दुखी है।












Click it and Unblock the Notifications