सिंधु और साक्षी हो सकते हैं स्वच्छ भारत मिशन के नए चेहरे
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाने वाले पीवी सिंधु और रेसलर साक्षी मलिक जल्द केंद्र सरकार के स्वच्छाता मिशन स्वंच्छ भारत मिशन का चेहरा हो सकती है।

सूत्रों की माने तो बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, रेसलर साक्षी मलिक के अलावा ओलंपियन दीपा करमाकर भी स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ सकती है। पेयजल और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर के मुताबिक सरकार ओलंपिक पदक विजेता सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर को भी स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के लिए उत्सुक है।
उनका मानना है कि ये खिलाड़ी महिलाओं को प्रेरित कर सकती हैं। सरकार इन खिलाड़ियों को इस मिशन से जोड़ने के लिए जल्द खेल मंत्रालय से संपर्क कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications