4 साल तक प्रेगनेंट नहीं हो सकती महिला पायलट

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने महिला पायलट के गर्भधारण पर पाबंदी लगा दी है। वायुसेना ने पहली बार लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहीं तीन महिला पायलटों को कहा है कि वो अगले 4 सालों तक गर्भ धारण न करें। आपको बता दें कि भावना कांत, मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी तीन महिला पायलट हैं जो पहली बार लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रैनिंग ले रही हैं। ये तीनों फायलट इस साल 18 जून से वायुसेना का हिस्सा बन जाएंगी। तीनों की हैदराबाद में ट्रैनिंग चल रही है।

women pilot

वायुसेना में शामिल होने पर वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल बीएस धनोआ ने एक इंटरव्यू में कहा कि तीनों महिला पायलट को ये एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि वो अगले 4 सालों तक प्रेंगनेंट ना हो। आपको बता दें कि लड़ाकू विमान उड़ाने और युद्ध के मैदान में उतरने से पहले पायलट को 5 साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।

ऐसे में पहली तीन लड़ाकू विमान पायलट्स महिलाओं से इस दौरान प्रेगनेंसी को टालने को कहा गया है। आपको बता दें कि वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलट को शामिल कराने का विचार लंबे समय विचार चल रहा था। जिसके बाद पिछले साल सरकार ने वायु सेना में महिलाओं को फाइटर पायलट के तौर पर शामिल करने का निर्णय लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+