पुरी जगन्नाथ मंदिर में VIP दर्शन के लिए Paytm ने निकाला लकी ड्रा, जानें कैसे लें सकते हैं हिस्सा?
Puri Jagannath Temple: पेटीएम कंपनी भगवान जगन्नाथ के पुरी मंदिर में वीआईपी दर्शन करा रही है। लकी ड्रा के 4 विजेताओं को यह मौका मिल चुका है। अब दूसरा लकी ड्रा का ऐलान 25 जून होने वाला है।
Puri Jagannath Temple: विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून से शुरू हो चुकी है। 9 दिनों तक चलने वाली इस रथ यात्रा को देखने के लिए तीर्थ नगरी पुरी में हजारों श्रद्धालुओं उमड़े हैं। इसी बीच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने ऐलान किया है कि वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर को आने वाले श्रद्धालु पेटीएम यूपीआई और पेटीएम यूपीआई लाइट का क्यूआर कोड स्कैन करके दान करने में सक्षम बनाया गया है।
खास बात यह है कि रथ यात्रा के अवसर पर, कंपनी 25 जून तक पेटीएम ऐप के माध्यम से दान करने वाले चुनिंदा भक्तों को वीआईपी दर्शन कराएगी। इनता ही नहीं लकी ड्रा विजेता अपने साथ तीन लोगों को वीआईपी दर्शन के लिए ले जा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि पंकज, गुड़िया और सिद्धांत आनंद पहले पहले लकी ड्रॉ विजेता हैं। उन्हें 20 जून को रथ यात्रा के सुगम दर्शन का मौका मिला।

दूसरे लकी ड्रॉ के विजेता का ऐलान 25 जून को
वहीं, उपयोगकर्ता दूसरे लकी ड्रॉ के लिए वीआईपी दर्शन जीत सकते हैं, जिसका ऐलान 25 जून को किया जाएगा। चुनिंदा भक्तों को 28 जून को वीआईपी दर्शन कराएं जाएंगे। फिनटेक अवॉर्ड्स प्रमुख पेटीएम ने डिजिटल दान को आसान और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपने घरों में आराम से, भारत भर के भक्त पेटीएम सुपर ऐप पर 'भक्ति' सेक्शन से श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी को दान कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी मंदिर में चार 3डी सेल्फी जोन लगा रही है, जहां श्रद्धालु मंदिर और रथ की पृष्ठभूमि के साथ अपनी तस्वीरें खींच सकते हैं।
क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा?
पुराणों के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक बार नगर भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी। इसपर भगवान जगन्नाथ ने भाई बलभद्र संग मिलकर अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर पूरा नगर दिखाया था। उसके बाद से यह परंपरा चली आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications