श्रद्धालुओं के लिए खुल गया पुरी का जगन्नाथ मंदिर, इन डॉक्यूमेंट को दिखाने के बाद ही मिलेगी एंट्री
Jagannath Temple: श्रद्धालुओं के लिए खुल गया पुरी का जगन्नाथ मंदिर, इन डॉक्यूमेंट को दिखाने के बाद ही मिलेगी एंट्री
ओडिशा, 16 अगस्त: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर अनलॉक के दूसरे चरण में सोमवार (16 अगस्त) से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। श्री जगन्नाथा मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने कहा कि कोवड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। मंदिर प्रशानस की ओर से जारी बयान के मुताबिक कहा गया है कि सभी भक्तों को केवल 23 अगस्त से दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ओडिशा में कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच तीन महीने के लिए जगन्नाथ मंदिर बंद कर दिया गया था। तीन महीने के बाद 12 अगस्त को मंदिर को फिर से खोला गया है।
Recommended Video

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के अनुसार पहले चरण में केवल परिवार के सदस्यों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। एसजेटीए ने कहा कि पुरी नगर पालिका एरिया में रहने वाले लोगों को 16 अगस्त से 20 अगस्त तक दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मंदिर में दर्शन करने का वक्त सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक का होगा। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा है कि आम जनता को 23 अगस्त से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मंदिर प्रशासन की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि अगर कोई श्रद्धालु बाहर के राज्यों से दर्शन करने आते हैं तो उन्हें 96 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर टेस्ट या कोविड-19 वैक्सीनेसन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में देश के सारे धार्मिक स्थल और मंदिर परिसर बंद कर दिए गए थे। अब जब देश में कोरोना के दैनिक केस 30 से 35 हजार के बीच मेंं आ रहे हैं तो धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications