पुरी-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त,ओडिशा में आकाशीय बिजली, ओला-वृष्टि की चपेट में आई

गुरुवार को ही चली पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के भद्रक के पास खराब मौसम की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ओला-वृष्टि और आकाशीय बिजली की वजह से नुकसान हुआ है।

Puri-Howrah Vande Bharat Express train

तेज हवाओं के बाद आकाशीय बिजली और ओला-वृष्टि की चपेट में आने से पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना की वजह से ट्रेन में सवार करीब 250 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

खराब मौसम की चपेट में आई वंदे भारत एक्सप्रेस
हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर दूर रविवार को पुरी-वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन खराब मौसम की चपेट में आ गई।। इस प्राकृतिक घटना में ट्रेन के इंजन के विंडस्क्रीन को नुकसान पहुंचा और ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं।

इंजन के विंडस्क्रीन को नुकसान-रिपोर्ट
रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि पुरी-वंदे भारत ट्रेन के इंजन का विंडस्क्रीन ओला-वृष्टि की चपेट में आ गया। यही नहीं उनके मुताबिक कुछ कंपार्टमेंट की खिड़कियों के शीशे भी ओला-वृष्टि की वजह से टूट गए हैं। यह घटना रविवार दोपहर बाद की बताई गई है।

ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार भी क्षतिग्रस्त हुए-रिपोर्ट
रेलवे अधिकारियों के हवाले बताया गया है कि ट्रेन नंबर 22896 वंदे भारत एक्सप्रेस आकाशीय बिजली की चपेट में भी आ गया और ओला-वृष्टि में फंस जाने की वजह से ड्राइवर की केबिन के विंडस्क्रीन को नुकसान हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी उखड़ गए, जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों को नुकसान हुआ है।

सभी 250 यात्री सुरक्षित- रेलवे
जानकारी के मुताबिक इसकी वजह से बैतरणी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रेन दो घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रही। ईस्ट-कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने कहा, 'ट्रेन के सभी 250 यात्री सुरक्षित हैं। एक डीजल इंजन बहुत जल्द साइट से मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर करेगा, क्योंकि पैंटोग्राफ ओवरहेड तार से उलझ गया है।'

Recommended Video

    भारतीय रेलवे उत्तर पूर्व की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने के लिए तैयार है

    उन्होंने बताया कि 'जब मंजुरी रोड तक ट्रेन को क्लियर कर दिया जाएगा तो यह फिर गंतव्य तक अपने सामान्य इंजन के साथ काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि ट्रेन हावड़ा के शाम 7.30 के बाद रवाना होगी। ' कई यात्रियों ने बिगड़े मौसम की वजह से ट्रेन के कोचों में बिजली नहीं होने की जानकारियां और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

    गुरुवार को ही दिखाई गई है हरी झंडी
    पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की 16वीं ट्रेन है। लेकिन, पवित्र शहर ओडिशा के पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जिसे गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई थी।

    पीएम मोदी ने इस ट्रेन को भारत की प्रगति का प्रतीक बताया था। अगले महीने तक भारतीय रेलवे इस ट्रेन को सभी राज्यों तक चलाने की योजना पर काम कर रहा है। (तस्वीर: 28 अप्रैल, 2023)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+