बाल दिवस पर भारतीय नारी को सलाम करता गूगल डूडल

जिसका शीर्षक स्काइज दी लिमिट फॉर इंडियन विमन रखा गया था। इसमें 1.5 लाख बच्चों ने भाग लिया। हर साल गूगल डूडल के लिए स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित करता है। इस साल इस प्रतियोगिता में पुणे की गायत्री खेथरामन विजेता रही। गूगल ने इस 15 वर्षीय छात्रा के बनाए हुए चित्र को इस साल का बाल दिवस डूडल बनाया है। इस साल का बाल दिवस डूडल बनाने वाली गायत्री पुणे के बिशप को-एड स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है।
मालूम हो कि पिछले साल भी इस छात्रा ने डूडल के लिए अपनी प्रविष्ट भेजी थी लेकिन जीत के बिल्कुल पास आकर रह गई थी। गायत्री ने गूगल के हर अक्षर में भारतीय महिला के विभिन्न रूपों जैसे शालीन, सहज तथा काम तथा घर के साथ संतुलन बैठाने वाला जो चेहरा बनाया। यहां तक कि इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे स्थिति खराब होने पर भी वह साहस दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications