पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर मोहाली में केस दर्ज, हथियारों की ब्रांडिंग करने का आरोप
नई दिल्ली। जाने माने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'संजू' को लेकर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया है, गायक पर आरोप है कि वे अपने लेटेस्ट गाने 'संजू' के जरिए हथियारों की ब्रैंडिंग कर रहे हैं, इस बारे में जानकारी पंजाब के ADGP और पंजाब ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के निदेशक अर्पित शुक्ला ने मीडिया को दी है।

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के ऊपर आईपीसी की धारा 18188/294/504 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है, सिंगर पर एक FIR आर्म्स एक्ट के तहत भी दर्ज की गई है, मालूम हो कि सिंगर के गाने में एक्टर संजय दत्त के वीडियो क्लीप को भी जोड़ा गया है, जिसकी वजह से भी वो आलोचनाओं के घेरे में है।
हथियारों की ब्रांडिंग करने का आरोप
गायक का गीत 'संजू' विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर चल रहा है और हथियारों के प्रयोग को प्रोत्साहित करता है। इसमें अलग-अलग तरह की एफआईआर दर्ज होने को गौरव बताया गया है। बता दें कि इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला पर हथियारों की ब्रांडिग को लेकर केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वो जमानत पर छूटे थे और अभी भी बेल पर ही हैं, ऐसे में एक बार फिर से वो कानूनी पचड़े में फंसे हैं, हालांकि अभी तक सिंगर की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications