पंजाब आतंकी हमला: शहीद एसपी बलजीत सिंह के पिता भी हुए थे आतंकवादियों का शिकार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ में गुरदारपुर के एसपी बलजीत सिंह की मौत हो गई है। उनके सिर में गोली लग गई थी जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Slain SP Baljit Singh's father too died in a terror attack
इसे संयोग ही कहेंगे कि बलजीत सिंह के पिता भी आतंकी हमले में ही शहीद हुए थे। वो भी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। जी हां बलजीत सिंह के पिता का नाम अक्षर सिंह था और 1984 (जिस वक्त पंजाब में आतंकवाद चरम पर था) में एक सड़क हादसे में मारे गये थे। यह सड़क हादसा आतंकवादियों ने प्लान किया था।

पिता की जगह पर ही 1985 में बलजीत सिंह ने एएसआई के रूप में पंजाब पुलिस ज्वाइन किया था। उल्लेखनीय है कि बलजीत सिंह डेढ़ महीने पहले ही प्रमोशन पाकर एसपी बने थे। बलजीत सिंह बेहतरीन हॉकी प्‍लेयर भी थे। वह हॉकी टीम में मिडफील्डर रहे थे। उन्‍होंने 1993 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+