Punjab Baisakhi Bumper Lottery 2021: इनाम राशि से लेकर रिजल्ट तक, लॉटरी के बारे में जानें सब कुछ
चंडीगढ़, अप्रैल 17। पंजाब राज्य लॉटरी विभाग की बैसाखी बंपर ड्रा का टिकट खरीदने वालों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। पंजाब राज्य डियर बैसाखी बंपर लॉटरी 2021 के परिणाम 19 अप्रैल 2021 को जारी किए जाएंगे। ये परिणाम उसी दिन राज्य लॉटरी विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होंगे।

वित्त विभाग पंजाब के अंतर्गत राज्य लॉटरी निदेशालय ने पंजाब राज्य डियर बैसाखी बम्पर योजना 2021 शुरू की है। इसके लिए 500 रुपये का टिकट रखा गया है। यहां पहला इनाम जीतने वाले को 5 करोड़ मिलेंगे। आगे हम आपको बाकी इनामों की राशि और इसका टिकट कैसे मिलेगा इसके बारे में भी बताएंगे।
5 करोड़ का पहला पुरस्कार
डियर बैसाखी बंपर लॉटरी के तहत पहला पुरस्कार जनता के लिए गारंटी किया गया है। बैसाखी बंपर ड्रा में पहला पुरस्कार 5 करोड़ रुपये का रखा गया है। इसके बाद दूसरा पुरस्कार 10 लोगों को दिया जाएगा जिसमें हर एक को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीसरा पुरस्कार 2000 लोगों को दिया जाएगा और प्रत्येक विजेता को 9000 रुपये दिए जाएंगे। पंजाब लॉटरी अपने फेयर ड्रा के लिए जानी जाती है। बैसाखी लॉटरी का टिकट Pau की ऑफिसियल वेबसाइट या पेटीएम से बुक किया जा सकता है।
आप टिकट यहां से भी ले सकते हैं
पंजाब राज्य डियर बैसाखी लॉटरी पुरस्कार की पूरी डिटेल
पहला पुरस्कार- 5 करोड़ रुपये (जनता के लिए गारंटी)
दूसरा पुरस्कार (10) - 11 लाख रुपये
तीसरा पुरस्कार (2000)- 9000 रुपये
चौथा पुरस्कार (200)- 7000 रुपये
पांचवा पुरस्कार (2000)- 5000 रुपये
छठां पुरस्कार (50,000)- 1000 रुपये
लॉटरी रिजल्ट
आप पंजाब राज्य डियर बैसाखी बंपर लॉटरी का रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, गूगल पेज, व्हाट्सएप नंबर या ईमेल आईडी के जरिए देख सकते हैं।
वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications