पंजाब: शिअद संयुक्त के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कोरोना संक्रमित, PM मोदी की रैली में जा रहे थे ढींडसा

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के प्रकोप से राजनेता भी नहीं बच पा रहे। पंजाब के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और इन दिनों यहां वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा संक्रमणग्रस्त हो गए हैं। उनके अलावा पंजाब के कई और नेताओं की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद यह सि​लसिला शुरू हो गया। उन्होंने पंजाब में कई स्थानों पर रैलियां की थीं।

Punjab Shiromani Akali Dal (Sanyukt) Sukhdev Singh Dhindsa COVID-19, He is Rajya Sabha MP

मोदी की रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे ढींढसा
बहरहाल, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा उपचार ले रहे हैं। आज सुबह ढींडसा ने बताया कि, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन कोरोना जांच वाली रिपोर्ट मिलने के बाद वापस लौट आए। ढींडसा का कहना है कि, उनके सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद वह रैली में नहीं गए और उपचार के लिए लौट पड़े।

Punjab Shiromani Akali Dal (Sanyukt) Sukhdev Singh Dhindsa COVID-19, He is Rajya Sabha MP

ढींडसा पंजाब की सियासत में अहम स्थान रखते हैं। वह भाजपा के करीबी माने जाते हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस सत्ता में है और शिरोमणि अकाली दल और भाजपा विपक्ष में हैं। भाजपा के पास पंजाब में बहुत कम विधानसभा सीटें हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी पहले ही चुनाव से मजबूत स्थिति में है। भाजपा आगामी चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींडसा के साथ समझौता कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

7 महीने बाद पंजाब में मिले 1016 नए मरीज
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि, राज्य में मंगलवार को 7 महीने बाद 1016 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 1 मरीज की मौत भी हुई। इससे पहले यहां 11 जून 2021 को कोरोना के 1224 केस दर्ज किए गए थे। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अब पंजाब सरकार ने पाबंदियों की नई गाइडलाइंस जारी करते हुए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही स्कूल, कॉलेज समेत कई संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है। ये पाबंदियां 15 जनवरी तक जारी रहेंगी।

Recommended Video

    Coronavirus Update Punjab: Patiala के मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा Student पॉजिटिव |वनइंडिया हिंदी

    राज्य में रात में 10 बजे से लगेगा कोरोना कर्फ्यू
    नई गाइडलाइन में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश किए गए हैं। साथ ही बसें, सिनेमाहाल, जिम, रेस्टोरेंट को लोगों के बैठने की 50% क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उच्चस्तरीय बैठक की थी, जहां उक्त पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+