पंजाब: बठिंडा में भारी बारिश के कारण गिरी गौशाला की छत, 100 से अधिक गायों के दबने की आशंका

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा में भारी बारिश के कारण भगता भाई में गौशाला की छत गिर गई, जिसके अंदर से 100 से अधिक गायों के दबने की आशंका जताई जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा हटाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

punjab: roof of cowshed collapsed in bathinda

बताया जा रहा है कि गौशाला की छत कंक्रीट की बनी हुई थी और तेज बारिश होते ही छत पर जल भराव होने लगा था। कुछ देर के बाद अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी। ये देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और गौशाला के कर्मचारी ही नहीं आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े। इस दौरान गौशाला में 100 से अधिक गायें थीं जो मलबे में दब गईं। फिलहाल गायों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ गायों को प्रशासन ने बाहर निकाल लिया है जबकि अधिकांश गायें मलबे में दबी हैं, उनको भी निकालने की कोशिशें जारी हैं। कुछ गायों को चोटें भी आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+