पंजाब: क्या अपने ही जाल में फंस गये सीएम चन्नी ?

नई दिल्ली, 07 जनवरी: क्या पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी झूठ बोल रहे हैं ? गुरुवार को वे पीएम मोदी की आगवानी के लिए इसलिए नहीं आये क्योंकि उनके स्टाफ को कोरोना हो गया था। लेकिन वही चन्नी साहेब शुक्रवार को माछीवाड़ा (लुधियाना) में बिना मास्क की सभा करते रहे। उनके साथ सोफे पर बैठे मंत्री गुरकीरत सिंह ने भी मास्क नहीं पहन रखी थी। चन्नी साहेब के बहुत पास आकर बात करने वाला अफसर भी बिना मास्क के था। अगर सीएम चन्नी एहतियात बरतने के लिए पीएम के कार्यक्रम से दूर रहे तो अब फिर वे इतनी लापरवाही के साथ चुनावी सभा कैसे कर रहे हैं ? क्या उन्होंने पीएम की सभा से दूर रहने के लिए कोरोना का बहाना बनाया था? पीएम की चुनावी सभा रद्द होने के विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। खुद कैबिनेट के सहयोगी उन पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी अपने ही बिछाये जाल में फंस गये हैं।

एसएसपी को सस्पेंड किया फिर आदेश वापस लिया

एसएसपी को सस्पेंड किया फिर आदेश वापस लिया

क्या पंजाब सरकार एक गलती को छिपाने के लिए बार बार गलती कर रही है ? सीएम चन्नी ने पहले कहा पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। फिर अचानक ही फिरोजपुर के एसएसपी को मौखिक रूप से सस्पेंड कर दिया गया। जब सवाल उठने लगा कि अगर सुरक्षा में कोई चूक ही नहीं हुई तो फिर एसएसपी को निलंबित क्यों किया गया? हड़बड़ी में सरकार ने एक फिर अपना स्टैंड बदला और एसएसपी को सस्पेंड किये जाना का मौखिक आदेश रद्द कर दिया। ऐसा कर के पंजाब सरकार खुद ही कठघरे में खड़ा हो गयी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी एसपीजी की होती है। लेकिन स्थानीय पुलिस भी उसमें अपनी भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री के हमेशा दो रूट तय होते हैं। किसी को रूट की पहले से जानकारी नहीं होती। एसपीजी ही रुट तय करती है और जरूरत समझने पर उसे बदल सकती है। पीएम की यात्रा के लिए एसपीजी संबंधित राज्य की पुलिस से रूट क्लीयरेंस की पुष्टि मांगती है। राज्य पुलिस के रूट क्लीयरेंस सुनिश्चित करने के बाद ही पीएम का कारकेड आगे बढ़ता है।

आंदोलनकारी किसानों को रूट की जानकारी किसने दी?

आंदोलनकारी किसानों को रूट की जानकारी किसने दी?

अब सवाल ये उठता है जहां राज्य के मुख्यमंत्री को पीएम के रूट की जानकारी पहले से नहीं थी तब आंदोलनकारी किसानों को इसकी कैसे खबर मिल गयी। पीएम बठिंडा से फिरोजपुर के बदले हुसैनीवाला जा रहे हैं, ये बात उन्हें कैसे मालूम हो गयी ? क्या सीएम सचिवालय के किसी अफसर ने ये बात लीक की ? सीएम चन्नी का कहना है कि किसान अचानक सड़क पर आ कर बैठ गये। इसका मतलब ये है कि स्थानीय पुलिस ने या तो उन्हें रोका नहीं या फिर वे जानबूझ कर सब कुछ देखते रहे। अब ये बात सामने आ रही है कि पंजाब के एडीजी एंड ऑर्डर ने पीएम के वैकल्पिक रूट के लिए तीन बार मेमो भेजे थे। उन्होंने लिखा था कि अगर पीएम के जाने का रास्ता ब्लॉक हो तो डायवर्जन प्लान क्या होने चाहिए ? लेकिन इस मेमो पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पाकिस्तान की सीमा के पास किसी फ्लाईओवर पर पीएम का 20 मिनट तक फंसना संवेदनशील मामला माना जा रहा है। अब सवाल ये है कि जब पंजाब के डीजीपी ने रोड क्लीयरेंस की पुष्टि कर दी तो फिर ये अवरोध कैसे खड़ा हो गया?

पीएम की सभा रद्द होने पर कांग्रेस के नेता भी चन्नी से नाराज

पीएम की सभा रद्द होने पर कांग्रेस के नेता भी चन्नी से नाराज

इस पूरे विवाद से पंजाब सरकार की बहुत किरकिरी हुई है। कैबिनेट के मंत्री और पंजाब कांग्रेस के नेता ही सीएम चन्नी पर सवाल उठाने लगे हैं। पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत ने कहा है, प्रधानमंत्री किसी दल का हो, उनका अपमान नहीं होना चाहिए था। पीएम की फिरोजपुर सभा में भीड़ थी या नहीं, ये भाजपा का आंतरिक मामला है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री का रास्ता रोका जाना गलत था। पीएम को सेफ और वैकल्पिक रूट पर रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी। सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस घटना से पंजाब सरकार की छवि खराब हुई है। सीएम को कैबिनेट की बैठक बुला कर इस मामले में बात करनी चाहिए। पंजाब कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी चन्नी सरकार पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है, प्रधानमंत्री को फिरोजपुर जाने के लिए एक सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया जाना चाहिए था ताकि वह भाजपा की रैली को संबोधित कर सकें। प्रजातंत्र इसी तरह काम करता है। जो हुआ वह स्वीकार नहीं है। अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चौतरफा हमला हो रहा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए ये शुभ संकेत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+