कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए तो पंजाब सरकार नहीं उठाएगी खर्च

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अगर संक्रमित हुए तो पंजाब सरकार उनके इलाद का खर्च नहीं उठाएगी। रविवार को बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, बार-बार अवसर मिलने के बावजूद कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है। ऐसे में वो टीका नहीं लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी अगर संक्रमित होते हैं तो सरकार उनका सहयोग नहीं करेगी। ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों के इलाज का खर्च सरकार नहीं देगी, उनको खुद अपने इलाज का खर्च उठाना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें राज्य सरकार की आइसोलेशन की सुविधा का भी लाभ नहीं दिया जाएगा।

coronavirus vacccine, coronavirus, Healthcare workers who dont get vaccinated, Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu, Punjab, Balbir Singh Sidhu, पंजाब, कोरोना वायरस

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। वहीं देश में टीकाकरण भी चल रहा है। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है।

देश में कोरोना के मामलों की बात की जाए तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 हो गए हैं। अब तक कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना होने के बाद ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 45 हजार 634 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने COVID-19 के दैनिक मामलों में एक वृद्धि दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+