'300 रुपए वाली वैक्सीन 1500 में बेच रहे हैं कैप्टन अमरिंदर', पंजाब सरकार पर हरदीप सिंह पुरी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, जून 5। देश में वैक्सीन की भारी कमी के बीच सियासत अपने चरम पर है। गैर भाजपा शासित राज्यों से लगातार वैक्सीन की कमी की खबरें आ रही हैं और इन राज्यों की सरकारों ने केंद्र पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही हैं। इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन आरोपों को जवाब दिया है। हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।
Recommended Video

300 की वैक्सीन 1500 में बेक रही है पंजाब सरकार- पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पंजाब में वैक्सीन की कमी नहीं है, बल्कि कैप्टन सरकार कोरोना वैक्सीन को मुफ्त में उपलब्ध कराने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों को ऊंचे दामों में बेची जा रही है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पंजाब सरकार कोविशील्ड वैक्सीन की एक खुराक को 309 रुपए में खरीदकर उसे 1,560 रुपये में बेच रही है।
पंजाब में वैक्सीन की खरीद का ब्यौरा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी और टीकाकरण के प्रभारी ने 29 मई को कुछ आंकड़ों का खुलासा किया था और बताया था कि कोविशील्ड वैक्सीन 13.25 करोड़ रुपये में 4.29 लाख खुराक खरीदी गई, इसकी औसत राशि 309 रुपये है। वहीं कोवैक्सीन की 4.70 करोड़ रुपये में 1.14 लाख खुराक खरीदी गई, इसकी औसत राशि 412 रुपये है।
केंद्र ने राज्यों को दिए थे 50 प्रतिशत टीके
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 50 प्रतिशत टीके वितरित किए थे, लेकिन राज्य सरकारें इस खरीद पर मुनाफा कमाने की कोशिश कर रही हैं। यदि ये आंकड़े सही हैं तो लाभ की वास्तविक राशि सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये नहीं है।' वहीं इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार पंजाब सरकार ने 18 से 44 साल के लोगों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध कराने के आदेश को वापस ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications