'सिद्धू से तनातनी' के बीच आज 'टीम खड़गे' से मिलेंगे सीएम अमरिंदर, मुलाकात पर टिकी निगाहें

2022 में होने वाने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस ईकाई में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।

नई दिल्ली, 4 जून: 2022 में होने वाने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस ईकाई में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इसी घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से गठित तीन सदस्यों वाली कमेटी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह के साथ उनके कुछ सहयोगी भी मौजूद रहेंगे और कमेटी को कुछ फाइलें सौंपी जाएंगी। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में मची आपसी कलह को सुलझाने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़के के नेतृत्व में तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है।

amarinder singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पैनल से मुलाकात करने वाले आखिरी नेता होंगे। उनसे पहले कांग्रेस के विधायक, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख, फ्रंटल संगठनों के नेता और उन क्षेत्रों के प्रभारी जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, पहले ही अपनी रिपोर्ट पैनल को दे चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अमरिंदर सिंह जो फाइलें कांग्रेस पैनल को सौंपेंगे, उनमें से एक फाइल में नवजोत सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी और सहयोगियों की कथित गतिविधियों का भी ब्यौरा हो सकता है। वहीं, इस मुलाकात के बाद कयास हैं कि अमरिंदर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

AAP के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल
आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से मुलाकात की। वहीं, दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले एक बड़े उलटफेर के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों को कांग्रेस में शामिल किया। हाल के दिनों में अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक बार फिर से तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+