पंजाब भवन में PC की इजाजत नहीं मिलने से भड़की AAP, अमरिंदर सिंह ने दिया ये जवाब

चंडीगढ़, 28 जून: पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। राज्य में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला तो पहले से ही था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी पूरा दम लगा दिया है। ऐसे में अमरिंदर सरकार और आप नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच पंजाब CMO ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से मना कर दिया। जिसके बाद से दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Amarinder

दरअसल सीएम केजरीवाल को उम्मीद है कि उनकी पार्टी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिस वजह से वो खुद भी राज्य का कई बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब भवन में मंगलवार दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। जिसकी इजाजत देने से पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने इनकार कर दिया है। इस पर आप ने कहा कि अमरिंदर सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, वो मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रहेंगे।

राघव चड्ढा ने कही ये बात
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अमरिंदर सिंह इतने ज्यादा डर गए हैं कि उनका ऑफिस अरविंद केजरीवाल को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दे रहा, लेकिन उनकी पार्टी ने सोच लिया है कि कांग्रेस को करार जवाब दिया जाएगा। इसके तहत चंडीगढ़ में एक बड़ा ऐलान सीएम केजरीवाल करेंगे, जिससे अमरिंदर सरकार को 440 बोल्ट का झटका लगेगा।

सीएम ने किया खंडन
सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमने कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल को यहां एक रैली को संबोधित करने दिया था, तो अब हम उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों रोकेंगे। अगर वे चाहते हैं तो मैं उनके लिए लंच का भी इंतजाम कर दूंगा, इससे मुझे खुशी होगी। ये पूरा मामला AAP का सियासी ड्रामा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+