पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबा साहब की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के संविधान निर्माण बाबा भीमराव अंबेडकर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न, देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके अथक प्रयास हमें प्रेरित करते रहते हैं।
डॉक्टर अंबेडकर जब महज दो वर्ष के थे तो उनके पिता सेना की नौकरी से रिटायर हो गए थे। मह छह वर्ष की आयु में बाबा साहब की मां का निधन हो गया था। बाबा साहब की प्रारंभिक शिक्षा मुंई में हुई थी। छुआछूत की वजह से उन्हें समाज में काफी तिरस्कार का सामना करना पड़ता था, स्कूल में उन्हें बाहर टाट पर अलग बैठना पड़ता था।

बता दें कि भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता सेना में अधिकारी थे, उनके 14 बच्चे थे। बाबा साहब का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। उन्हें मधुमेह था और आखिरी समय में उन्हें देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
बाबा साहब की पुण्यतिथि को हर वर्ष महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशभर में बाबा साहब की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमे बाबा साहब की उपलब्धियों और देश को विकास की नई राह दिखाने में दिए गए उनके योगदान को याद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications