सिद्धू के इस्तीफे पर सीएम अमरिंदर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर क्या बोले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में घमासान मचा हुआ है। इसी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी को भेजे गए इस्तीफे की कॉपी भी अपलोड की। इसके एक दिन बाद यानी आज सिद्धू ने अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेज दिया है। इस मामले के बाद पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। वहीं, सिद्धू के इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने भी अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस्तीफे पर क्या बोले अमरिंदर

इस्तीफे पर क्या बोले अमरिंदर

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'उनके साथ मेरा कोई विवाद या मसला नहीं है। बल्कि वास्तव में तो, मंत्रिमंडल के फेरबदल में मैंने उन्हें बेहद अहम मंत्रालय ही दिया था। कैबिनेट छोड़ने का फैसला उनका अपना फैसला है। मुझे बताया गया है कि उन्होंने अपना इस्तीफा मेरे कार्यालय में भेजा है। मैं पहले उसे देख लूं और उसके बाद तय करेंगे कि इस मामले में क्या किया जाना चाहिए। मैंने कभी उनकी पत्नी नवजौत कौर का विरोध नहीं किया, बल्कि वो मैं ही था, जिसने राहुल गांधी जी से सिफारिश की थी कि उन्हें बठिंडा से लोकसभा का चुनाव लड़वाया जाए। और वो नवजोत सिंह सिद्धू थे, जिन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी बठिंडा से नहीं बल्कि चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। अब यह तो पार्टी तय करती है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।'

'मैं काफी हैरान हूं'

'मैं काफी हैरान हूं'

वहीं, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस बात को सुनकर हैरान हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'पंजाब कैबिनेट से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की खबर सुनकर मैं काफी हैरान हूं। वो एक बेहतरीन स्पोर्ट्समैन रहे हैं और साथी ही एक लोकप्रिय नेता भी हैं। इन सबसे ऊपर वो एक अद्भुत इंसान और मेरे एक अच्छे दोस्त भी हैं। हालांकि हम उनके निर्णय पर सवाल नहीं उठा सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम को हल करने की दिशा में जल्द ही उपाय की उम्मीद करेंगे और प्रार्थना करेंगे... जय हिंद!'

10 जून को राहुल को भेजा गया इस्तीफा

10 जून को राहुल को भेजा गया इस्तीफा

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा दिए जाने की जानकारी शेयर की। इस इस्तीफे को कैबिनेट में उनके पोर्टफोलियो बदलने के ठीक चार दिन बाद भेजा गया था। 10 जून को भेजे गए इस इस्तीफे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित किया गया है। सिद्धू ने इस्तीफे की कॉपी अपलोड करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं पंजाब मंत्रिमंडल के मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।' उनके इस्तीफे पर उनके दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करने के एक दिन बाद की तारीख पड़ी हुई है। अपना पोर्टफोलियो बदले जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

हाल ही में बदला गया था सिद्धू का मंत्रालय

हाल ही में बदला गया था सिद्धू का मंत्रालय

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि वो अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी भेज रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 6 जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पोर्टफोलियो बदलते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंत्रिमंडल की फेरबदल की कवायद में कई अन्य मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी बदले गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू का पोर्टफोलियो बदले जाने के बाद से ही उन्होंने और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। सिद्धू ने 9 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से संपर्क किया था और उन्हें एक पत्र सौंपते हुए मामले की जानकारी से अवगत कराया था।

इस्तीफे के बाद मुश्किल में कांग्रेस

इस्तीफे के बाद मुश्किल में कांग्रेस

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। इसके बाद से ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनका विवाद चल रहा था। यह विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर सामने आ गया। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर को पंजाब की अमृतसर सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद नवजौत कौर ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर उनका टिकट काटा गया है। इस मामले में विवाद बढ़ा तो नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया भी सामने आई और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी झूठ नहीं बोलेंगी। इस बयान को लेकर लोकसभा चुनावों के नतीजों से ठीक पहले सीएम अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू शायद सीएम बनना चाहते हैं और उनकी जगह लेना चाहते हैं, इसलिए वे कुछ भी कहते हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पंजाब में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना करने पाने के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को ही जिम्मेदार ठहराया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+