#PunjabCivicPolls:कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी-आप ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप
जालंधर। पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने निकाय चुनावों में विरोधियों की हालत पस्त कर दी। कांग्रेस ने जालंधर में 66 सीटें जीती, जबकि बीजेपी को 12 और अन्य के खाते में मात्र 2 सीटें आई हैं। वहीं अमृतसर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 69 सीटें, बीजेपी को 12 सीटें मिली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये बड़ी जीत हासिल हुई है, लेकिन बीजेपी और आम आदमी पार्टी इस जीत के पीछे प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा रही है।

पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर कब्जा कर दिया था। बीजेपी ने इसे लेकर डीएम, एसडीएम और प्रदेश चुनाव आयोग से शिकायत भी की, लेकिन उनकी शिका यत पर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी कांग्रेस पर निकाय चुनावों में पोलिंग बूथों को कैप्चर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की जीत के बाद बादल ने कहा कि हमारे उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट बूथ से बाहर कर दिया गया। बूथों के बाहर मीडियाकर्मियों को पीटा गया और हर बूथ पर कैप्चरिंग हुई। पहली बार राज्य चुनाव आयोग और सरकार ने एक होकर EVM की कैप्चरिंग की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस आपराधिक षड्यंत्र के खिलाफ हम हाई कोर्ट जाएंगे।
बादल ने कहा कि यह संगठित बूथ कैप्चरिंग थी। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि वे हमारे उम्मीदवारों को नामांकन भी दाखिल नहीं करने दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे 20 फीसदी उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके, कुछ नामांकन रद्द हो गए और कुछ उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सब पर चुनाव आयोग ने कुछ एक्शन नहीं लिया और कांग्रेस को बढ़ावा दिया।वहीं आप नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और बूथ कैप्चरिंग कर निकाय चुनावों में जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications