पंजाब: मोहाली में बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली। पंजाब में मोहाली जिले के डेराबस्सी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक बहुमंजिला इमारत भर भराकर ढह गई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव का कार्य जारी है। एनडीआरएफ के महानिदेशक ने ट्वीट कर बताया कि इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कईयों के अभी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इमारत निर्माणाधीन थी और वहां मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटना स्थल पर एंबुलेंस मौजूद है। पुलिस, फायर बिग्रेड की टीम, एंबुलेंस और नगर काउंसिल डेराबस्सी के अधिकारी और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हादसा डेराबस्सी मेन बाजार के करीब हुआ है, मलबे के नीचे दबे कई मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है।
Recommended Video
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में गुरुवार को एक दो मंजिला कमर्शल बिल्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बिल्डिंग के मालिक समेत तीन मजदूर शामिल हैं। हादसे वाली जगह से 4 अन्य लोगों को मलबे से रेस्क्यू कर लिया गया। इसके साथ ही पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
भिवंडी इमारत हादसे में 39 लोगों की मौत
बता दें कि मुबंई से 60 किमी दूर ठाणे के पास भिवंडी में हुए इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। 21 सितंबर को तड़के सुबह यहां एक तीन मंजिला इमारत के ढह गई थी, जिसके बाद से राहत-बचाव का कार्य जारी है। जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक बढ़कर 39 पर पहुंच गई है। वहीं हादसे में बचाए गए लोगों की संख्या 25 हो गई है। मंगलवार को मलबे से पांच और लोगों को जिंदा निकाला गया था। सभी घायलों को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कवाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इमारत 43 साल पुरानी थी।
यह भी पढ़ें: Maharastra: भिवंडी इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39, राहत-बचाव कार्य जारी












Click it and Unblock the Notifications