Maharastra: भिवंडी इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39, राहत-बचाव कार्य जारी

Maharastra: भिवंडी इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

मुंबई। मुबंई से 60 किमी दूर ठाणे के पास भिवंडी में हुए इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। 21 सितंबर को तड़के सुबह यहां एक तीन मंजिला इमारत के ढह गई थी, जिसके बाद से राहत-बचाव का कार्य जारी है। जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक बढ़कर 39 पर पहुंच गई है।

 Death toll rises to 35 in the Bhiwandi building collapse incident which took place on September 21

राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। वहीं हादसे में बचाए गए लोगों की संख्या 25 हो गई है। मंगलवार को मलबे से पांच और लोगों को जिंदा निकाला गया था। सभी घायलों को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कवाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इमारत 43 साल पुरानी थी। इस बिल्डिंग में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे। हादसे के वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे के बाद नगर निगम के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है , वहीं बिल्डर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। बिल्डिंग के मालिक सैयद अहमद जिलानी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 337,338, 304 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नगर निकाय ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने इमारत के लोगों को बिल्डिंग निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं के चलते 2019 और फरवरी 2020 में नोटिस भेजे थे। यहां किराया कम होने की वजह से लोगों ने इमारत को खाली नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+