पुणे हादसे में 15 की मौत, फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार की सुबह दीवार गिरने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख का इजहार किया है और सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सरकार की ओर से बताया गया है कि एक कमेटी बनाई जाएगी जो जांच कर रिपोर्ट देगी।

Pune wall collapse, pune, maharashtra, nitish kumar, Devendra Fadnavis, Bihar, accident, पुणे, महाराष्ट्र, नीतीश कुमार, बिहार

बिहार सीएम ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को पचास हजार की राशि देने की घोषणा की है। पुणे के कोंधवा इलाके में शनिवार सुबह एक इमारत की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टीम ने काफी समय तक राहत और बचाव का काम कर फंसे लोगों को निकाला।

पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि, हमारी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जांच करेंगे कि क्या इमारत में सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था।

इमारत की दीवार कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर गिर गई, जिसकी वजह से ये हादसा कई लोगों की मौत की वजह बन गया। जानकारी के बाद एनडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी और फंसे लोगों को निकाला। घटना का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार से मुंबई और पुणे से सटे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जमीन दरकने से इमारत की दीवार गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+