मां-बाप की डांट पर गुस्से में जला डालीं सोसाइटी की गाड़ियां

पिता ने बेटे को डांटा कि बहन बड़ी है, उससे मत झगड़ो। इस बात को लेकर नाबालिग लड़का अपने माता पिता से झगड़ा करके गुस्स में घर से बाहर चला गया और सोसाइटी की गाड़ियां फूंक डालीं।

Recommended Video

      Pune: बड़ी बहन से झगड़ा होने पर 15 साल के लड़के ने लगाई सोसायटी के वाहनों में आग । वनइंडिया हिंदी

      पुणे। माता-पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने 15 साल के बेटे को डांटा तो बेटे ने गुस्से में आकर सोसाइटी के बाहर खड़ी 8 गाड़ियों को आग लगा दी। ये घटना पुणे के तिलक रोड के पास घटी, ये मामला विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक लड़के की अपनी बड़ी बहन के साथ किसी बात पर लड़ाई होने से वाद विवाद चल रहा था, ऐसे में माता पिता ने बेटे को डांटा कि बहन बड़ी है, उससे मत झगड़ो। इस बात को लेकर नाबालिग लड़का अपने माता पिता से झगड़ा करके गुस्स में घर से बाहर चला गया।

      Pune: Child fire on vehicles in a family dispute

      गुस्से से घर से चले जाने के बाद मां ने अपने बेटे को हर जगह तलाश किया पर वो कहीं नजर नहीं आया। देर रात अचानक से सोसायटी में धुआं और आग की लपटी नजर आई। दमकल विभाग द्वारा आग को काबू में लाया गया। इस आग की घटना में 8 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। जब पुलिस इस मामले की तह तक गई तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि 15 साल का लड़का गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग लगा रहा है।

      पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल किया और गुस्से में सारी हरकत करने की बात बताई। तिलक रोड के पास चिमणबाग क्षेत्र में 1956 में वेस्टर्न इंडिया सोसायटी में तीन मंजिला इमारत निर्माण की गई थी। इस सोसाइटी में रहनेवाले लोग बाहर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। तड़के तीन बजे के करीब गाड़ियों में आग लगने की ये घटना घटी। आग इतनी फैल चुकी थी कि दूसरे मंजिल तक आग की लपटें पहुंच रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+