पुणे में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 13 घायल
पुणे। यहां के सातारा महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 17 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है इस घटना में मरने वाले सब मजदूर थे, जो कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर एमआईडीसी जा रहे थे, प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंबाटकी बोगदे में ट्रक पलटने से यह हादसा हुआ है, फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, तो वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये हादसा आज सुबह 6 बजे हाईवे पर हुआ। मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। टैंपो में सवार सभी लोग कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए काम करते थे और कर्नाटक के बीजापुर के रहने वाले थे। प्रारंभिक रूप से ड्राइवर के टैंपो से नियत्रंण खोने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications