पुलवामा: सुरक्षाबलों ने जैश के पाकिस्‍तानी कमांडर खालिद को किया ढेर, सिपाही संदीप सिंह शहीद

पुलवामा। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा के गांव डालीपोरा में हुए एनकाउंटर सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में जैश का कमांडर खालिद भी ढेर कर दिया गया है। एनकाउंटर में सेना के जवान सिपाही संदीप सिंह भी शहीद हो गए। उधर, नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में भी इस समय एनकाउंटर जारी है।

sandeep-singh

पाकिस्‍तानी आतंकी भी ढेर

गुरुवार तड़के डालीपोरा गांव के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने घर को घेर लिया। आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई और सुरक्षाबलों की तरफ से इसका जवाब दिया गया। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। पुलिस की ओर से कहा गया है एनकाउंटर में एक आम नागरिक भी मौत हुई है जो दोनों तरफ से हो रही फायरिंग की चपेट में आ गया है। पुलिस ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। तीन आतंकियों में से एक आतंकी खालिद पाकिस्‍तानी का था।

कर्फ्यू लगाया गया और इंटरनेट बंद

बाकी दोनों आतंकियों में से एक नसीर पंडित पुलवामा का रहने वाला था और उमर मीर शोपियां का रहने वाला था। पुलिस की ओर से कहा गया है कि तीनों पिछले कुछ वर्षों से जैश के साथ जुड़े थे। एनकाउंटर के बीच ही पुलवामा में भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इसकी वजह से यहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया ओर इंटरनेट सर्विसेज को भी ठप कर दिया गया। श्रीनगर में भी मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को भी कम कर दिया गया है ताकि लोग भड़काऊ मैसेज और तस्‍वीरें शेयर न कर सकें। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले को जैश ने ही अंजाम दिया था और इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। उस समय से ही सुरक्षाबल पुलवामा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+