पुलवामा आतंकी हमला: जैश के इसी आतंकी आदिल ने ली सीआरपीएफ के 20 से ज्यादा जवानों की जान!
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गुरुवार को एक बड़े आत्मघाती आतंकी हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने कार बम से सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में अब तक 26 जवान शहीद हो गए हैं। करीब 45 जवान जवान घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस काफिले को निशाना बनाया गया है उसमें करीब 2500 जवान सफर कर रहे थे। ये सभी जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जैश ने इस हमले के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। यह भी पढ़ें-जैश ने 17 वर्ष बाद फिर से एक खतरनाक आत्मघाती हमले को दिया अंजाम

2018 में शामिल हुआ जैश में
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि हमले को जैश के आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास ने अंजाम दिया। आदिल पुलवामा का ही रहने वाला था और यहां के काकापोरा से आता था। आदिल साल 2018 में ही जैश से जुड़ा था। सीआरपीएफ जवानों को लेकर जो बस रास्ते से गुजर रही थी उस रास्ते पर पहले से ही एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 350 किलोग्राम विस्फोटक था। जैश ने आदिल का अपना कमांडो बताया है और अपने बयान में कहा है कि उसने बड़ी ही बहादुरी से अपना मिशन पूरा किया।

हमले के बाद आया वीडियो
हमले के बाद आदिल का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आदिल कश्मीरी मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में बता रहा है। माना जा रहा है कि उसने यह वीडियो पुलवामा में अपने सुसाइड मिशन को पूरा करने से पहले ही शूट किया है। वीडियो में आदिल को अपनी राइफल्स को साफ करते और जैश के बैनर्स के सामने खड़े हुए देखा जा सकता है। जैश के प्रवक्ता मुहम्मद हुसैन ने अपने बयान में कहा है कि इस हमले में सीआरपीएफ की एक दर्जन गाड़ियां तबाह हुई हैं।

जैश ने लिया बदला!
इस हमले को जैश की ओर से लिया गया हमला मंगलवार को हुए एनकाउंटर का जवाब भी माना जा रहा है। पुलवामा के रात्नीपोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को ढेर कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कोई भी शब्द इस हमले की भयावहता को कम नहीं कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह से अभी कितनी और जिंदगियों को अलविदा कहना पड़ेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications