पुलवामा अटैक: राजनाथ सिंह ने इंटेलीजेंस के अफसरों से मुलाकात की

नई दिल्ली। देश के शीर्ष इंटेलीजेंस अधिकारियों ने शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलके काफिले पर हमले में और इसमें 40 जवानों के शहीद होने के बाद के हालात पर ये बैठक हुई है। गृहमंत्री ने अधिकारियों से हमले में पाक के हाथ होने को लेकर एक डोजियर तैयार करने को कहा है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/customs-duty-on-goods-from-pak-raised-to-200-precent-after-pulwama-terror-attack-493580.html

इस हमले के बाद राजनाथ सिंह ने इसके पीछे पाक का हाथ होने की बात कही है। उन्होने जम्मू-कश्मीर में कुछ तत्वों के सीमापार से आतंक फैलाने वाले लोगों और आईएसआई से मिले होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंक को फैलाने वाले लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।

बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+