पुलवामा अटैक: अमरिंदर सिंह ने पाक आर्मी चीफ को चेताया, बोले- तू पंजाबी तो हम भी पंजाबी

चंडीगढ़। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान की सरकार और वहां से आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा की आलोचना की है। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में बोलते हुए अमरिंदर सिंह ने पाक को कड़ा जवाब देने की मांग केंद्र से की, साथ ही पाक आर्मी चीफ को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की तरफ हम देखना, तू पंजाबी है तो हम भी पंजाबी हैं।

बाजवा पंजाब आकर दिखाना

बाजवा पंजाब आकर दिखाना

अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में कहा, हमले के लिए जनरल बाजवा जिम्मेदार है। बाजवा तू पंजाबी हैं तो असी वी पंजाबी हां. तू पंजाब में आके दिखाना। पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से कैप्टन अमरिंदर ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें कह गया है कि पाकिस्तान से बातचीत नहीं होनी चाहिए बल्कि उसको जवीब दिया जाना चाहिए। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया।

करतारपुर कॉरिडोर अलग मसला

करतारपुर कॉरिडोर अलग मसला

करतारपुर कॉरिडोर पर अरिंदर सिंह ने कहा कि ये एक अलग मुद्दा है। इससे करतारपुर कॉरिडोर को कोई फर्क पड़ेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को मदद देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि, शहीदों के परिवारों को राज्य सरकार के नियम के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए हमले में पंजाब के चार जवान शहीद हुए हैं।

फिदायीन अटैक में 44 जवानों की जान गई

फिदायीन अटैक में 44 जवानों की जान गई

गुरुवार को पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ। हमले में 44 जवानों की जान चली गई। जिस काफिले पर हमला हुआ, उसमें 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। राहुल गांधी ने इस हमले को कायराना बताया है। ममता बनर्जी और जयंत चौधरी ने हमले को आतंकियों की ओछी हरकत करार दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, मेरे पास इस हमले की निंदा करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। वहीं उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, घायलों के साथ मेरी संवेदना है, कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+