पुलवामा अटैक: हमले से कुछ घंटे पहले ही फोन पर पत्नी से बोले थे मनोज, मैं जल्दी घर आऊंगा

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों में ओडिशा के जवान मनोज बाहेरा का भी नाम है। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से ही पत्नी और माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। हमले से कुछ घंटे पहले मनोज ने फोन पर पत्नी से जल्दी ही घर आने की बात कही थी। मनोज की पत्नी उनकी बातों को याद कर रो रही हैं तो उनके बूढ़े मां-बाप का भी बुरा हाल है।

बूढ़े मां-बाप का अकेला सहारा थे मनोज

बूढ़े मां-बाप का अकेला सहारा थे मनोज

ओडिशा के कटक जिले के मनोज बोहरा की एक साल की बेटी है। गुरुवार को जब घर फोन किया तो पत्नी से कहा कि वो बेटी से कहे, पापा जल्दी ही घर आएंगे। 33 साल के मनोज ने 2006 में सीआरपीएफ ज्वाइन की थी। वो लंबे समय तक अयोध्या में तैनात थे। तीन महीने पहले ही उनको जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। दो साल पहले ही मनोज की शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी है।

श्रीनगर पहुंचकर फिर से करूंगा फोन

श्रीनगर पहुंचकर फिर से करूंगा फोन

मनोज ने फोन पर पत्नी को कहा था कि वो श्रीनगर जा रहे हैं और पहुंचने के बाद फिर से फोन करेगा। उनका काफिला जब पुलवामा पहुंचा तो उस पर हमला हो गया और मनोज भी इस हमले में शहीद हो गए। परिजनों ने बताया कि वो दो महीने की छुट्टियों के बाद जनवरी में वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। इस दौरान बेटी का पहले बर्थडे भी उन्होंने सेलीब्रेट किया।

 हमले में 44 जवानों की जान गई

हमले में 44 जवानों की जान गई

गुरुवार को पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ। हमले में 44 जवानों की जान चली गई। जिस काफिले पर हमला हुआ, उसमें 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। राहुल गांधी ने इस हमले को कायराना बताया है। ममता बनर्जी और जयंत चौधरी ने हमले को आतंकियों की ओछी हरकत करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+