पुलवामा हमला: भारत ने पाकिस्‍तान से वापस बुलाया हाई कमिश्‍नर अजय बिसारिया को

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्‍तान के खिलाफ काफी सख्‍त रुख अपना रहा है। शुक्रवार की सुबह पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया गया तो शाम होते-होते भारत में उसके राजदूत को वापस बुलाया गया। अब इसी घटनाक्रम में जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके तहत भारत ने पाकिस्‍तान में तैनात हाई कमिश्‍नर अजय बिसारिया को वापस दिल्‍ली बुलाया है। बिसारिया को सरकार ने सलाह मशविरा करने के लिए बुलाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्‍तान को दो टूक शब्‍दों में चेतावनी दे चुके हैं।

ajay-bisaria

पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान को चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की। वंदेमातरम एक्‍सप्रेस की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कहा, 'पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे जो लोग भी हैं, उन्‍हें उसकी भारी कीमत चुकानी होगी। यह हमला करके आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। मैं बता दूं कि उन्‍हें इसकी कीमत अदा करनी होगी। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि जो लोग भी इस हमले के पीछे हैं, उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा।' पीएम मोदी ने कैबिनेट की सिक्‍योरिटी कमेटी (सीसीएस) की मीटिंग के बाद यह अहम बयान दिया है। इस मीटिंग में कई सीनियर मंत्री और ऑफिसर्स शामिल थे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने भी शुक्रवार को कहा है कि पुलवामा हमले में पाकिस्‍तान का हाथ है। वहीं कुछ रक्षा विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि अब शांत बैठने नहीं बल्कि पाकिस्‍तान को जवाब देने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अलग-थलग करने के लिए जो भी करना होगा वह सब किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+