पुलवामा हमला: भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर लगाई लताड़
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी फटकार लगाई है। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहिल महमूद को तलब किया। भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बुलाकार गुस्सा जाहिर किया है।

बता दें कि घाटी में गुरुवार को हुए हमले के कुछ मिनटों के बाद ही पाकिस्तान संचालित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। जैश ए मोहम्मद पाकिस्तान से संचालित होता है, जिसने दो साल पहले उरी और उससे पहले पठानकोट जैसे हमले को अंजाम दिया था।
पुलवामा हमले के बाद सरकार ने सीसीएस की मीटिंग बुलाई और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने को लेकर चर्चा हुई है। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे और घटना स्थल का जायजा लेंगे। गृहमंत्री ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को चेतवानी दी है।
सीआरपीएफ का करीब 70 गाड़ियों का काफिला कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था, तभी पुलवामा जिले के अवंतिपोरा हाइवे पर एक कार सेना की गाड़ी से टकराते ही ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद सेना की एक पूरी गाड़ी चकनाचूर हो गई और सड़क पर जवानों के चिथड़े हो गए।












Click it and Unblock the Notifications