Pulwama Attack: जम्मू में जारी रहेगा रात का कर्फ्यू, राज्यपाल की अफसरों के साथ मीटिंग
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हुए, जिसको लेकर देशभर में गुस्सा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी यानी सीसीएस की बैठक हुई जिसके बाद पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया गया है। वहीं, आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें पुलवामा हमले को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई। दूसरी तरफ, शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कल रात श्रीनगर से दिल्ली लाया गया जहां, पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सहित तमाम नेताओं ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आज इन शहीद जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पल-पल का अपडेट:












Click it and Unblock the Notifications