पुलवामा हमला: जांच के बाद NIA ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में जांच एजेंसी नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने केस दर्ज किया है। पिछले सप्ताह गुरुवार को हुए पुलवामा हमले के बाद एनआईए की एक 10 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी। पिछले सप्ताह टीम ने श्रीनगर-जम्मू हाईवे से इस हमले से जुड़े सबूत इकट्ठा किए थे। इसी हाईवे से सीआरपीएफ के 78 गाड़ियों का काफिले गुजर रहा था, उस वक्त जैश का आतंकी कार लेकर काफिले में घुस गया और धमाका कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जावानों की मौत हो गई थी।

पुलवामा हमला: जांच के बाद NIA ने दर्ज किया केस

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कल यानी की मंगलवार शाम को ही यह केस एनआईए को सौंप दिया था, जिसके बाद आज बुधवार को जांच एजेंसी ने केस दर्ज कर दिया है। पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर पुलिस के सहयोग से एनआईए ने पुलवामा हमले से जुड़े सबूत इकट्ठे किये थे। जांच के दौरान राज्य पुलिस और एनएआई ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है।

पुलवामा हमले 24 घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने इस घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड गाजी उर्फ कामरान को मार गिराया गया था। पाकिस्तान का रहने वाले कामरान ने ही पुलवामा हमले की साजिश रची थी। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ली है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ एक बार फिर सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+