पुडुचेरी: CM नारायणसामी के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक, फ्लोर टेस्ट पर बनी रणनीति
पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गठबंधन सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजभवन विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मी नारायण सहित चार विधायकों के इस्तीफे बाद अब कांग्रेस गठबंधन सरकार अब अल्पमत में आ गई है। ऐसे में अब पुडुचेरी की वी नारायणसामी सरकार को सोमवार की शाम 5 बजे फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करना पड़ेगा। बता दें कि कांग्रेस गठबंधन के पास अब सिर्फ 13 विधायक ही रह गए हैं।

पुडुचेरी सरकार पर छाए संकट के बादल के बीच रविवार को पहले पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद सोमवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के मद्देनजर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के आवास पर कांग्रेस विधायकों को की एक मीटिंग बुलाई गई। सीएम नारायणसामी के घर विधायकों के पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इस बैठक में फ्लोर टेस्ट को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। साथ ही विधायकों के इस्तीफे की वजह पर भी चर्चा की गई है।
बैठक समाप्त होने के बाद पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने संवादाताओं से बात करते हुए कहा कि आज कांग्रेस और DMK के मंत्री, सांसद और पार्टी के अन्य नेता मिले और सोमवार को विधानसभा में हमारे द्वारा अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की। हमने सदन के पटल पर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करने का फैसला किया है।
Recommended Video
इस्तीफों का दौर जारी
गौरतलब है कि कांग्रेस शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे का दौर जारी है। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाला पुडुचेरी अब पार्टी के हाथों से फिसलता नजर आ रही है। रविवार को कांग्रेस और डीएमके के 1-1 विधायकों के इस्तीफा देने से वी नारायणसामी सरकार पर संकट के बादल गहरा गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधु ने रविवार को बताया कि उन्हें दो विधायकों से इस्तीफे मिले हैं। उन्होंने कहा, मैंने इसके बारे में मुख्यमंत्री और विधानसभा सचिव को सूचित कर दिया है। आपको बता दें कि इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायण और डीएमके विधायक के वेंकटेशन का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने पुदुचेरी के लोगों को उनके वास्तविक अधिकारों से वंचित रखा है- सीएम वी. नारायणसामी












Click it and Unblock the Notifications