Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुडुचेरी सीएम नारायणसामी का उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ छह दिन से चल रहा धरना खत्‍म

उपराज्यपाल के खिलाफ

पुडुचेरी। छह दिन से उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार शाम को अपना धरना खत्म कर दिया है। किरण बेदी के साथ लंबी बैठक के बाद उन्होंने धरना खत्म करने का ऐलान किया है। नारायणसामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों का किरण बेदी के साथ बीच करीब साढ़े चार घंटे तक बैठक हुई।

https://hindi.oneindia.com/news/india/arvind-kejriwal-puducherry-today-support-cm-narayanasamy-493704.html

उपराज्‍यपाल से मुलाकात के बाद सीएम वी नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी के लोगों को लेकर सोमवार को किरण बेदी ने बातचीत के लिए हमें बुलाया, इन मांगों को इससे पहले 7 फरवरी को लिखे गए पत्र में सूचित किया गया था। हम लोगों की करीब 4 से 5 घंटे के बीच बैठक हुई, जिसमें हम लोगों के कुछ प्रमुख मुद्दों को हल करने में कदम उठाए गए।

नारायणसामी 14 फरवरी से उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास के सामने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ धरने पर थे। वो किरण बेदी के चुनी हुई सरकार के कामों में दखल देने और कल्याणकारी योजनाओं को रोकने के आरोप लगा धरने पर थे। सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी उनको समर्थन दिया था और धरने में शामिल होने का ऐलान किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+